बरेली

Bareilly News: जिस खेत में मिला शव, आक्रोशित भीड़ ने उसकी दीवार तोड़ी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 25 Jul 2023 03:16 AM IST

भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र में निन्हा नाम के युवक की सिर काटकर नृशंस तरीके से हत्या के बाद सोमवार को गुस्से में भीड़ ने खेत की चहारदीवारी गिरा दी। कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

गांव कंचनपुर निवासी निन्हा की शनिवार रात धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी थी। सिर धड़ से 50 मीटर दूर धान के खेत में रख दिया था। मृतक की बहन सुमन की तहरीर पर पुलिस ने पीपलसाना चौधरी निवासी दिनेश मौर्य व रम्पुरा माफी निवासी खां साहब पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सोमवार सुबह 11 बजे कंचनपुर के आक्रोशित लोगों ने यूकेलिप्टस के उस खेत की दीवार गिरा दी, जिसमें निन्हा का शव मिला था। सौ मीटर लंबी चहारदीवारी को सैकड़ों लोगों ने लोहे के सब्बल से तोड़कर गिरा दिया। किसी ने भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक को सूचना दी। थाने से पुलिस पहुंची तब तक भीड़ मौके से भाग गई।

पुलिस ने खुराफातियों की मंशा को भांपते हुए पोस्टमार्टम हाउस से शव आने से पहले ही कस्बे के मुख्य स्थानों पर फोर्स लगा दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच निन्हा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अभी तक हत्या के क्लू तलाशने में जुटी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button