बरेली

लोकसभा चुनाव में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण, जनता से करें सीधा संवाद : ब्रजेश पाठक

Connect News 24

बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित बरातघर में चल रहे पार्षद प्रशिक्षण शिविर का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मंगलवार को समापन किया। डिप्टी सीएम ने नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की भूमिका, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर बात की। वार्ड क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी जाना।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले पार्षद ही महापौर का चुनाव करते थे। अब पार्षदों के साथ महापौर का चुनाव भी जनता करने लगी है। आपको वार्ड में पेयजलापूर्ति व सफाई व्यवस्था, पार्कों के सुंदरीकरण आदि की चिंता कर काम कराना चाहिए। पार्षदों का जनता से सीधा संवाद जरूरी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक-एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में जाकर उन्हें बताना होगा। इस पर अभी से जुट जाइए।

इससे पहले सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने समापन सत्र में सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, प्रदेश महामंत्री रवि रस्तोगी, बरेली के मेयर उमेश गौतम, अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल, शाहजहांपुर की मेयर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, जिला प्रवक्ता अंकित महेश्वरी, युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।

बरेली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरबहोड़ा का निरीक्षण किया। साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। किसी तरह की शिकायत न मिले। इस मौके पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रभारी सीएमओ डॉ. सुदेश कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button