मनोरंजन

फिल्म की स्क्रिप्ट ने लिखी थी दीया और साहिल के प्यार की कहानी, जानें क्यों नहीं लग पाई किनारे?

Connect News 24

Dia Mirza Unknown Facts: उन्होंने एक-दूजे से टूटकर इश्क किया. आलम यह रहा कि दीया को साहिल का साथ भी मिला, लेकिन उनकी प्रेम कहानी किनारे नहीं लग पाई. बात हो रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की, जिन्होंने साल 2014 में आज ही के दिन पहली शादी की थी. आइए आपको उनकी खूबसूरत लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं. 

सुर्खियों में रही निजी जिंदगी 

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं दीया मिर्जा ने जितनी शोहरत अपनी अदाकारी से हासिल की, उससे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बटोरीं. दरअसल, दीया मिर्जा ने दो शादी की हैं. उनकी पहली शादी साहिल संघा से हुई थी. दोनों ने एक-दूजे को बेपनाह चाहा. मोहब्बत को शादी के मुकाम तक पहुंचाया, लेकिन न जाने किसकी नजर लगी कि यह जोड़ी टूट गई. दीया और साहिल आज किसी रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार है. 

स्क्रिप्ट ने कराई थी पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीया और साहिल सांघा की पहली मुलाकात एक फिल्म की स्क्रिप्ट के चलते हुई थी. साल 2009 के दौरान दीया एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने गई थीं, जहां वह साहिल से मिलीं. पहले दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद मामला प्यार की दहलीज तक पहुंच गया. इसके बाद करीब पांच साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और एक दिन साहिल ने दीया को प्रपोज कर दिया. 18 अक्टूबर 2014 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

पांच साल बाद अलग हो गईं राहें

शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ साल बाद साहिल और दीया के रिश्ते में दूरियां आने लगीं. कहा जाता है कि महज पांच साल बाद ही दोनों के बीच तनातनी काफी ज्यादा बढ़ चुकी थी, जिसके चलते साहिल और दीया आपसी सहमति से अलग हो गए. उस दौरान दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि कई साल तक अपनी खुशी और गम बांटने के बाद हम आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. हम हमेशा दोस्त रहेंगे और सम्मान करते रहेंगे. उन पलों की आभारी हूं, जिनमें हम साथ थे. उम्मीद है मेरी भावनाओं को सभी समझेंगे.

2021 में की थी दूसरी शादी

दीया मिर्जा ने साल 2021 के दौरान दूसरी शादी रचाई. उन्होंने वैभव रेखी को अपना हमसफर चुना था. फिलहाल, दीया मिर्जा और वैभव रेखी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

उधार पर कपड़े और लोन पर ज्वैलरी लेती हैं Zeenat Aman, खुद किया खुलासा, बोलीं- बैंक बैलेंस खर्च…


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button