मनोरंजन

टिकट की कीमतें घटाने का पैंतरा भी हुआ फेल, नहीं बढ़ी ‘गदर 2’ की कमाई, जानें-कलेक्शन

Connect News 24

Gadar 2 Box Office Collection Day 36:‘गदर 2’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी और 11 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर जमकर राज किया और बंपर कमाई कर इतिहास रच दिया. हालांकि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ के 7 सितंबर को रिलीज होन के बाद ‘गदर 2’ के पांव बॉक्स ऑफिस से उखड़ने लगे.

दरअसल ‘जवान’ ने ऐसा गर्दा काटा की ‘गदर 2’ की कमाई पर ही ब्रेक लग गया और करोड़ों में कलेक्शन कर रही सनी देओल की फिल्म लाखों में सिमट गई. पांचवा हफ्ता फिल्म के लिए काफी खराब गया और इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट आई. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 5वें शुक्रवार यानी 36वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?

गदर 2’ ने रिलीज के 36वें दिन कितना कलेक्शन किया?
‘गदर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म साल की दूसरी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अब ‘गदर 2’ का टिकट खिड़की पर खेल खत्म सा होता नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई हर दिन घट रही है और ये अब बमुश्किल मुट्ठीभर कलेक्शन कर रही है. वहीं अब ‘गदर 2’ की रिलीज के 36वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 36वें दिन महज 35 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद ‘गदर 2’ का 36 दिनों का कुल कलेक्शन 517.63 करोड़ रुपये हो गया है.

 


 

गदर 2’ की टिकट की कीमत घटाने की ट्रिक भी नहीं आई काम
‘गदर 2’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के कलेक्शन में फिर इजाफा करने के लिए पैंतरा आजमाया और 15 सितंबर से फिल्म की टिकट की कीमत घटाकर 150 रुपये कर दी. हालांकि मेकर्स की ये ट्रिक काम नहीं आई और ‘गदर 2’ ने एक बार फिर बेहद कम कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर अब इसका पैकअप हो चुका है. वैसे भी सिनेमाघरों में फिलहाल जवान का जलवा छाया हुआ है ऐसे में ‘गदर 2’ का अब और ज्यादा टिकना मुश्किल सा लग रहा है.

ये भी देखें:-Sultan Of Delhi Teaser: ताहिर राज भसीन ने खौफनाक रूप से लोगों को चौंकाया, मौनी रॉय ने दिखाया कमाल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button