Pilibhit News: एकल नृत्य में सुहानी, नीतू और उर्वशी ने पाया पहला स्थान

बीसलपुर डाइट में विजयी प्रतियोगियो को दिए गए प्रमाण पत्र । स्त्रोत – आयोजन समिति
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेंं संस्कृति कला एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए शिक्षकों ने टीचिंग, लर्निंग मेटेरियल का प्रदर्शन किया। शिक्षण को रुचिकर और नवीन बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों का भी प्रदर्शन किया। लोक नृत्य और देशगीत पेश किए।
माध्यमिक स्तर पर सामूहिक गान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईटगांव ने पहला स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खासपुर ने पहला और उच्च प्राथमिक विद्यालय हबीबुल्ला खां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर की एकल गान प्रतियोगिता में ईंटगांव की छात्रा पारुल ने पहला, आरती ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साामूहिक नृत्य में नेहरू इंटर कॉलेज अमरिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय नखासा ने पहला, कंपोजिट विद्यालय नौगवां संतोष ने दूसरा और कंपोजिट विद्यालय केशोपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर की एकल नृत्य प्रतियोगिता में बीसलपुर की सुहानी ने पहला, ईंटगांव की अंशिका ने दूसरा और बीसलपुर के नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में बीसलपुर की नीतू ने पहला, चाट फिरोजपुर की ज्योति ने दूसरा और बीसलपुर की पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में नरोत्तमनगला की उर्वशी ने पहला, राशि ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर की कला प्रदर्शनी में पीलीभीत की अध्यापिका विद्योत्तमा मिश्रा ने पहला, अमृता खास की इंदू झा ने दूसरा और बिलसंडा की शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर में बीसलपुर की रसना ने पहला, रंपुरा फकीरे के रईस अहमद ने दूसरा और दौलापुर के विशू देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर में पकड़िया नौगवां की अरीबा ने पहला, कल्याणपुर की सुगंध ने दूसरा और मनोहरलाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षण सामग्री प्रदर्शन प्रतियोगिता में रतनलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह और संचालन प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने किया।



