Bareilly: कॉलेज के चेयरमैन को गोली मारने वाला छात्र और उसका दोस्त गिरफ्तार, फीस के रुपये से खरीदा था तमंचा

आरोपी छात्र
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में लोटस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली मारने वाले बीफार्मा तृतीय वर्ष के छात्र श्रेष्ठ सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा निवासी उसके दोस्त सक्षम को भी पुलिस ने पकड़ा है। अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
आरोपी छात्र श्रेष्ठ ने बताया कि दादा ने मां को 50 हजार रुपये दिए थे। इसमें से मां ने उसे 20 हजार रुपये फीस के लिए दे दिए। उसने इनमें से साढ़े बारह हजार रुपये सक्षम को देकर उससे तमंचा व कारतूस खरीदे थे। श्रेष्ठ सैनी ने बताया कि वह केवल चेयरमैन को धमकाने गया था, वहां छीनाझपटी में गोली चल गई।
संबंधित खबर- Bareilly: लोट्स इंस्टीट्यूट के चेयरमैन को बीफार्मा छात्र ने मारी गोली, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान



