पीलीभीत

बेवफा प्रेमी: पहले किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात; प्रेमिका से बोला- मेरी बीवी है, तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा

Connect News 24

Boyfriend left his girlfriend after getting her aborted in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवती का जबरन गर्भपात भी करा दिया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के अफरोज नाम के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। काफी लंबे समय से दोनों एक दूसरे से बातचीत भी करने लगे। 30 सितंबर को रात लगभग 11 बजे उसके घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: युवक ने अब दूसरी युवती से कर लिया निकाह, पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

विरोध करने पर उसने अगले माह निकाह करने आश्वासन दिया। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। इसके बाद वह एक दिन घर पर आया और युवती को ले गया। जहां शाहीन नाम की महिला से मुलाकात कराई और बताया कि यह मेरी बीवी है। मैं तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button