खत्म होने वाला है इंतजार… आज जारी होंगे Chhattisgarh Board 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे
CGBSE 10th, 12th Results 2023 Update: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 10 मई 2023 दिन बुधवार को सीजीबीएसई दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी करेगा. वे छात्र जो इस साल की छत्तीसगढ़ बोर्ड की इस परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर स कते हैं. रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाएंगे. रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – results.cg.nic.in और cgbse.nic.in. इन वेबसाइट्स से बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
इतने छात्रों को है रिजल्ट की प्रतीक्षा
इस साल करीब 8 लाख छात्रों ने सीजीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है. इन सभी स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के बाद से रिजल्ट की प्रतीक्षा थी जो आज पूरी हो जाएगी. एग्जाम मार्च महीने में आयोजित किए गए थे. इनमें से भी अगर अलग-अलग बात करें तो दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं सीजीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित हुई थी.
इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cgbse.nic.in पर. ऊपर बतायी गई दूसरी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
- यहां होमपेज पर लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा CGBSE 12th Result 2023 और CGBSE 10th Result 2023. आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है इसके लिंक पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
- डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
- इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
- यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
- ये आगे आपके काम आ सकता है.
- रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.
- यहां से आपको सारी जानकारियां विस्तार में मिल जाएंगी.