Pilibhit News: महिला को घूरता था पड़ोसी, पति ने रोका तो उसे पीटा, केस
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। कस्बे के युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि पड़ोसी पत्नी को घूरता था, मना करने पर अपने दो बेटों को लेकर आया और पिटाई कर दी। जिससे गंभीर चोट आई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
युवक के मुताबिक कस्बे में ही उसकी दुकान है। प्रतिदिन सुबह वह दुकान के लिए चला जाता और शाम को घर पहुुंच पाता है। घर में उसकी पत्नी अकेली रहती है। पड़ोसी आए दिन घर में ताकझांक करता और पत्नी को घूरता था। सोमवार की शाम जब वह घर आया तो पत्नी ने पुन: इसकी जानकारी दी।
शिकायत लेकर वह उसके घर गया तो उसने अपने बेटों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया लोहे की छड़ से उसकी पिटाई की गई, उसे काफी चोट आई। स्थानीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। कोतवाल अचल ने बताया मामला दर्ज कराकर जांच की जा रही है।