रामपुर

तीसरे की एंट्री से वबाल: पत्नी का दूसरे चल रहा था अफेयर, विरोध किया तो जमकर विवाद..आहत होकर पति ने पी लिया जहर

Connect News 24

Rampur: Minor dispute between couple, husband consumed poison in anger

गैर मर्द के साथ करने लगी प्रेम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद में पत्नी के प्रेम-प्रसंग के आहत पति ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे परिवार के लोग शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का गांव में ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर पति और पत्नी में रविवार को विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर सोमवार शाम को फिर से पति और पत्नी में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नगर शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया।

हालांकि जब इस प्रकरण में कोतवाल अनुपम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button