बदायूं
VIDEO : बदायूं हादसे की जांच के लिए टीम गठित, स्कूल बस-वैन की टक्कर से हुई चार बच्चों समेत पांच की मौत
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। असधरमई और गौंतरा गांव के बीच स्कूल वैन और स्कूल बस आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में वैन सवार चार छात्र-छात्राओं समेत चालक की मौत हो गई। वैन में सवार 22 अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। बस में सवार एक छात्रा को भी चोटें आईं हैं। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि उसावां थाना क्षेत्र में काफी दुखद हादसा हुआ है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे की वजह क्या रही, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।