शाहजहाँपुर

रिश्तों का कत्ल : महिला ने पति और बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा

Connect News 24

शाहजहांपुर। रिश्तों में आ रही तल्खियों से सामाजिक ताना-बाना ही छिन्न-भिन्न होने लगा है। लोग अपनों का खून बहाने से भी नहीं चूक रहे हैं। अल्हागंज में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की महिला ने देवर की मदद से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने पति को चूहामार दवा और नशे की गोलियां मिले आटे की रोटियां खिलाईं। बेहोश होने पर दुपट्टे से गला घोट दिया। मदनापुर में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों वारदातों के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button