रामपुर

Rampur News: पुलिस इंस्पेक्टर बन दी धमकी, खाते में डलवाए 88 हजार

Connect News 24

शाहबाद। ठग ने युवक को पुलिस इंस्पेक्टर बनकर फोन किया। युवक पर गलत गतिविधि करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। मामला रफा दफा करने की एवज में युवक से अपने खाते में 88 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी आलोक शंखधार ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए आलोक से कहा कि सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधि ठीक नहीं है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पीड़ित उसके झांसे में आ गया। फोन करने वाले ने मामला रफा दफा करने की एवज में एक खाते में रुपये डलवाने के लिए कहा। पीड़ित ने उसके बताए खाते में 88 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button