Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने होटल पहुंचकर जुटाई जानकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी मंगेतर के साथ ठहरा था। बताया गया है कि रात में युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्टेशन रोड स्थित होटल में नोएडा से आकर रुके नोएडा निवासी शुभम मेहता (28) की हालत रात में बिगड़ गई। होटल मैनेजर अंशु अरोरा ने बताया कि रात में शुभम के साथ मौजूद उनकी मंगेतर ने सूचना दी थी। शुभम को स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया, वहां दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- महिला की शर्मनाक करतूत : बेटी को कर दिया अपने प्रेमी के हवाले; पति बोला- देह व्यापार करती है पत्नी



