कलह बनी काल: सुबह-सुबह सास से हुआ झगड़ा, गुस्से में बहू ने फंदे से लटक कर दी जान

राधा रानी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गांव रायपुर निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह उसका सास से झगड़ा हो गया था। इससे गुस्से में आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर जगमन में 32 वर्षीय महिला राधा रानी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह राधा रानी का सास भूरी देवी से विवाद हो गया था। राधा रानी के पति रेशपाल के मुताबिक उसकी मां का बरेली मानसिक चिकित्सालय से इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला


