Schools

रेलवे में जल्द होगी 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये अभ्यर्थी कर पाएंगे आवेदन

Connect News 24

Indian Railway Apprentice Recruitment 2024: इंडियन रेलवे से जुड़ने की इच्छा है तो ये खबर आपके लिए खास है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार रेलवे में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस जल्द शुरू होने जा रही है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक साइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. आवेदन प्रोसेस 10 जनवरी 2024 से शुरू होगी. जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2024 होगी. आवेदन की लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा.

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में अप्रेंटिस के 1646 पद भरे जाएंगे. जिनके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिक पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. वहीं, आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जबकि अप्लाई करने वाले एससी/ एसटी पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए को शुल्क नहीं देना होगा.

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा. दसवें या मैट्रिकुलेशन में पाए गए अंकों के लिए पन्द्रह प्रतिशत वेटेज और आईटीआई के लिए पन्द्रह प्रतिशत वेटेज मिलेगा. जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उनको रिक्त पदों पर काम मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली वैकेंसी, 1 लाख 42 हजार मिलेगा वेतन, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button