मनोरंजन

ये हीरो कमाई में फ्लॉप हो गया! टाइगर श्रॉफ की सबसे खराब फिल्म निकली ‘गणपत’, जानें शनिवार का कले

Connect News 24

Ganapath Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन से भरपूर फिल्म गणपत (Ganapath) सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं. टाइगर और कृति की गणपत को मिक्स रिव्यू मिले हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का बुरा हाल है. फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. मगर ऐसा भी नहीं हुआ है. गणपत दूसरे दिन भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है.

गणपत की कहानी थोड़ी हटकट है. जिसकी वजह से हर किसी को पसंद नहीं आ रही है. ये ही वजह से टाइगर श्रॉफ का जादू लोगों पर नहीं चल पाया है. वह टाइगर से एक्शन के अलावा भी कुछ एक्सपेक्ट कर रहे थे मगर ऐसा नहीं हुआ. जिसका असर कलेक्शन पर दिख रहा है.

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

  • गणपत में कृति सेनन का एक्शन जबरदस्त है. लेकिन ये लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गणपत ने दूसरे दिन भी करीब 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • फिल्म ने पहले दिन भी 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 5 करोड़ हो गया है. अब रविवार को ही फिल्म के अच्छा कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.

यारियां 2 से हुई टक्कर
गणपत के साथ सिनेमाघरों पर दिव्या खोसला कुमार की यारियां 2 भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों के क्लैश का भी गणपत के कलेक्शन पर असर पड़ा है. दिव्या की फिल्म को गणपत से ज्यादा अच्छे रिव्यू मिले हैं.

गणपत की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में एली अबराम भी अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं. 

ये भी पढ़ें: Yash Chopra Death Anniversary: अधूरी रह गई थी ‘किंग ऑफ रोमांस’ की मोहब्बत, क्या आपको पता है उनका यह किस्सा?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button