पीलीभीत

ऐसे पकड़ा गया बाघ : पीलीभीत में 12 घंटे दहशत का तमाशा… कभी दीवार पर ली जम्हाई तो कभी दहाड़ा; देखें VIDEO

Connect News 24

Tiger on house wall in pilibhit village rescued by forest department team

दीवार पर खड़ा बाघ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में बाघों का आतंक बरकरार है। जंगल से निकल खेतों में चहलकदमी करने वाले बाघ अब रिहायशी इलाके में घुसने लगे हैं। सोमवार देर रात कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव अटकौना में बाघ ने दहशत फैला दी। उसकी दहाड़ से ग्रामीणों की नींद उड़ गई। गनीमत रही कि बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल लगा दिया। 12 घंटे बाद ट्रेंकुलाइज कर बाघ पकड़ा जा सका। इस दौरान लोग दहशत के बीच उसका वीडियो बनाते रहे। बाघ के पकड़ने जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

गांव अटकौना निवासी किसान सुखविंदर सिंह सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनका बेटा टॉयलेट करने के लिए उठा। कमरे से बाहर निकलते ही उसकी नजर दीवार पर बैठे बाघ पर पड़ी तो उसकी घिग्घी बंध गई। वह उल्टे पांव कमरे में दौड़ा और परिवार के लोगों को जगाया। सुखविंदर अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर बाहर निकले। फोन से सूचना देकर आसपास के ग्रामीणों को जगाया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button