बरेली

ये है लोकतंत्र की खूबसूरती: शहर की सरकार चुनने निकले लोग, दुल्हन ने विदाई से पहले किया मतदान; देखें तस्वीरें

Connect News 24

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बरेली मंडल के चारों जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। कई पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंचने लगे। जलपान से पहले लोगों ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की। मतदान को लेकर महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। कई महिलाओं ने सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान किया।

पीलीभीत की नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड नंबर चार निवासी सरिता की बुधवार रात शादी हुई। बृहस्पतिवार को विदाई होनी थी। सरिता ने मतदान की अहमियत को गंभीरता से लिया। ससुराल विदा होने से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह सरिता ने कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान किया। मतदान कर सरिता काफी उत्साहित दिखीं। इसके बाद परिजनों ने खुशी-खुशी सरिता को विदाई दी। तस्वीरों में देखिए लोकतंत्र के खूबसूरत रंग…



बरेली जिले में चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और 15 नगर पंचायतों के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान में देरी हुई, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान कर दूसरों से मतदान की अपील की। 


आंवला में 90 साल की शिवदेई ने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनका बेटा उन्हें गोद में उठाकर मतदान पहुंचा। मतदान को लेकर उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखी। 


पहली बार मतदान करने वाले युवा भी उत्साहित हैं। सुबह कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया, जिससे देरी से मतदान शुरू हो सका। इसके बाजवूद मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ। मतदाता कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।


निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में उत्साह है। शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद में बूथ संख्या 59 पर बीमारी की हालत में सदाप्यारी अपने पति रामभरोसे के साथ वोट डालने आईं। बुजुर्ग महिला मंजू देवी परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचीं।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button