Schools

इन खास स्टूडेंट्स के लिए हैं ये स्कॉलरशिप, सेलेक्ट हुए तो हर साल मिलेंगे 50 हजार रुपये

Connect News 24

AICTE Saksham & Pragati Scholarship 2023: एआईसीटीई स्कॉलरशिप लाया है जिसकी मदद से इन स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आर्थिक मदद मिलेगी. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है. ये स्कॉलरशिप खासतौर पर लड़कियों और डिफरेंटली एबेल्ड स्टूडेंट्स के लिए हैं. केवल यही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करना है, सेलेक्शन कैसे होगा, योग्यता क्या है, ऐसे सभी सवालों के जवाब हम आपको यहां दे रहे हैं.

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप 2023

  • ये स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए है और इसके तहत सोसाइटी के इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन की लड़कियों की आर्थिक मदद की जाती है.
  • सेलेक्ट होने पर साल के 50 हजार रुपये अधिकतम तीन साल के लिए हर साल मिलेंगे. पहले साल के स्टूडेंट्स को तीन साल और दूसरे साल (जिनका लेट्रल एंट्री से एडमिशन हुआ है) के स्टूडेंट्स को दो साल तक ये सुविधा मिलेगी.
  • आवेदन के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट लड़की हो और फुल टाइम डिप्लोमा या डिग्री प्रोग्राम के पहले साल में एआईसीटीई द्वारा अप्रूव इंस्टीट्यूट में उसने एडमिशन लिया हो.
  • कैंडिडेट की फैमिली इनकम 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2023 है.

सक्षम स्कॉलरशिप 2023

  • ये स्कॉलरशिप खास डिफरेंटली एबेल्ड कैंडिडेट्स के लिए है. टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • इस स्कीम के तहत सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर साल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
  • यहां भी फैमिली इनकम साल के 8 लाख से कम होनी चाहिए. कैंडिडेट पहले या दूसरे साल का छात्र हो सकता है.
  • ये भी जरूरी है कि कैंडिडेट की डिसएबिलिटी 40 परसेंट से कम नहीं होनी चाहिए.
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2023 है.
  • दोनों के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से होगा. 
  • दोनों ही स्कॉलरशिप के बारे में डिटेल जानने और अप्लाई करने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – aicte-india.org

यह भी पढ़ें: CISF में हेड कॉन्सटेबल के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button