मनोरंजन

बीच पार्टी में रेखा ने छुए शत्रुघन सिन्हा के पैर, पूनम ने लगा लिया गले, हैरान रह गए लोग

Connect News 24

Rekha Touched Shatrughan Sinha Feet: बीती रात आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां ने शिरकत की. इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा अपने पूरे परिवार संग पार्टी में पहुंचें. वहीं रेखा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचीं. 

रेखा ने छुए शत्रुघन सिन्हा के पैर
वहीं पार्टी में जब रेखा ने शत्रुघन सिन्हा को देखा, तो वह उनसे मिलने के लिए उनके पास आईं. इस दौरान एक ऐसा, वाक्या हुआ, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है. दरअसल, जब रेखा ने झुककर शत्रुघन सिन्हा के पैर छुए. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रेखा ने शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम से भी मुलाकात की.


लोगों ने की जमकर तारीफ 
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. हर कोई रेखा के इस चेस्चर की जमकर तारीफ कर रहा है. किसी एक यूजर ने लिखा कि ‘रेखा मैम एक महान शख्स हैं.’ तो किसी अन्य फैन ने लिखा कि ‘आप कितने भी बड़े क्यों ना हो जाओ, अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए.’

सितारों का लगा मेला
इस पार्टी में मशहूर फिल्ममेकर्स करण जौहर ने भी शिरकत ली. इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं ऋतिक रोशन भी शामिल हुए. यहां वह अकेले नहीं बल्कि अपने पिता राकेश रोशन से साथ नजर आएं.


बॉलीवुड के क्यूट कपल जेनेलिया और रितेश देशमुख ने भी शिरकत की, जहां जेनेलिया पर्पल कलर के ड्रेस में दिखीं, तो वहीं रितेश ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आए.

ये भी देखें: Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ में Wildcard एंट्री लेते ही Manasvi ने घर के इन सदस्यों पर साधा निधाना, Vicky Jain और मुनव्वर को बताया Manipulative


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button