ब्रज फिल्म फेस्टिवल: ‘अधूरी कहानी’, ‘सोमरस’ और ‘हैप्पी दशहरा’ को प्रथम पुरस्कार, 17 फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

ब्रज फिल्म फेस्टिवल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र व विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रांत की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन शनिवार को 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान अधूरी कहानी, सोमरस और हैप्पी दशहरा फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में पहला पुरस्कार जीता।
स्क्रीनिंग की गई फिल्मों में बरेली की नई सुबह, मेरा गांव मेरा तीर्थ और हैप्पी दशहरा, पीलीभीत की मन का रेडियो, मथुरा से रैप्चर 2, शाहजहांपुर की डू यू नो आदि शामिल रहीं। ये फिल्में नैतिक शिक्षा, रोजगार सृजन, पर्यावरण, बाल चलचित्र, पौराणिक स्थान व संस्कृति विषयों पर आधारित थीं।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता रविंद्र रायजादा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्रज फिल्म फेस्टिवल सांस्कृतिक विकास के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत सराहनीय कदम है। नवोदित और प्रोफेशनल फिल्मकारों को अवसर प्रदान किया गया।



