पीलीभीत

आधी रात घर में घुसा बाघ: दीवार पर बैठा…सैकड़ों ग्रामीणों की उड़ी नींद, आठ घंटे बाद भी विभाग के हाथ खाली

Connect News 24

Tiger entered farmer house at midnight in Pilibhit

मकान की दीवार पर बैठा बाघ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ आतंक का पर्याय बने हुए हैं। बाघ आए दिन आबादी तक पहुंच रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है। ताजा मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव अटकौना का है। यहां सोमवार रात करीब एक बजे बाघ किसान सुखविंदर सिंह के घर में घुस गया। देर रात टॉयलेट करने उठे बच्चे की दीवार पर बैठे बाघ पर नजर गई तो परिवार में हड़कंप मच गया। किसान के घर में बाघ घुसने की खबर से ग्रामीणों की नींद उड़ गई। 

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। करीब पांच बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दीवार के चारों ओर जाल लगा दिया गया। मंगलवार सुबह होते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बाघ को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी है। 

किसान का कहना है कि आठ घंटे बीतने के बाद भी विभाग के हाथ खाली हैं। वन विभाग बाघ को पकड़ने की कोई योजना नहीं बना रहा है। भीड़ को रोकने के लिए एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। किसान का कहना है कि वन विभाग के आला अफसर सुबह 10 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं बाघ मकान की दीवार पर बैठा हुआ है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button