मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन किया बस इतना कलेक्शन

Connect News 24

Ganapath Box Office Collection Day 4: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी डेब्यू के बाद एक बार फिर साथ में आई है. इनकी डेब्यू फिल्म हीरोपंती हिट साबित हुई थी तो वहीं उनकी गणपत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. 20 अक्टूबर को रिलीज हुई गणपत को अभी चार दिन ही हुए हैं और इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हट सकती है. फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और ये मंडे टेस्ट में फेल हो गई है.

गणपत में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं. अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन कहानी में कुछ नयापन नहीं मिलने की वजह से लोग इसे देखने के लिए नहीं जा रहे हैं.

मंडे टेस्ट में हुई फेल

  • गणपत पहले दिन से ही अपना जादू लोगों पर नहीं चला पाई है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर कुछ खास कमाई नहीं की थी.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गणपत ने चौथे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 8.30 करोड़ हो गया है.
  • फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़ और तीसरे दिन भी 2.25 करोड़ का बिजनेस किया था.

फिल्म की बात करें तो इसमें कुछ नया नहीं था. हर बार की तरह टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए हैं. हां इस बार कृति ने एक्शन सीक्वेंस से सभी को चौंका कर रख दिया है. उनके एक्शन सीन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. वह अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हट रही हैं.

गणपत को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टाइगर, कृति और अमिताभ बच्चन के अलावा एली अबराम भी अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं. फिल्म को विकास बहल और जैैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: Ram Charan-Upasana ने बेटी संग पहली बार मनाया Bathukamma Festival, वीडियो शेयर कर बताई दादी से जुड़ी खास परंपरा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button