रामपुर

Tigri Mela Amroha: यूपी रोडवेज की 130 बसें कराएंगी भक्तों को सफर, कर्मचारियों की ड्यूटी तय, किराये की दर जानें

Connect News 24

Tigri Mela Amroha: 130 buses of UP Roadways will transport devotees, duties of employees fixed

तिगरी मेले की तैयारी शुरू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिगरी मेले में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपी रोडवेज ने कमर कस ली है। पिछले साल की तुलना में बसों की संख्या में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बार रोडवेज की 130 बसें तिगरी मेले का सफर कराएंगी। सभी बसें अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर आदि से तिगरी के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

तिगरी मेले की तैयारी जोरों के साथ चल रहीं हैं। यूपी रोडवेज ने भी श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराने के लिए तैयारी कर ली है। पिछली बार जहां 120 बसें अलग अलग डिपो से तिगरी धाम के लिए चलाई गई थीं, वहीं डीएम के निर्देश के बाद इस बार बसों की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

इस बार 130 बसें श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराएंगी। जिनमें लगभग 60 बसें अमरोहा डिपो की रहेंगी। 23 नवंबर से मेला शुरू हो जाएगा। 27 नवंबर को मुख्य स्नान है। अधिकांश श्रद्धालु 26 नवंबर को स्नान के लिए निकलेंगे, लेकिन सुविधा के अनुसार 25 नवंबर को मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

25 नवंबर से रोडवेज की बसें तिगरी के लिए लगा दी जाएंगी। इसके लिए तिगरी में अस्थाई बस स्टैंड कार्यशाला भी बनाई जा रही है। अस्थाई कंट्रोल रूम भी मेला स्थल पर बनाया जाएगा। चालक, परिचालकों एवं वर्कशॉप कर्मचारियाें की ड्यूटी मेला स्पेशल बसों के संचालन के लिए लगाई जा रही है।

रोडवेज ने जारी की किराया सूची

तिगरी मेले के लिए विभाग ने किराया सूची भी जारी कर दी है। अमरोहा से वाया तिगरी का सफर 51 रुपये में तय किया जा सकेगा। जबकि वाया जोया होते हुए पहुंचने पर 65 रुपये खर्च करने होंगे। बरेली से तिगरी मेले के लिए 262 रुपये किराया तय किया गया है।

मुरादाबाद से 107 तो रामपुर से 163 रुपये किराया देना होगा। धामपुर से तिगरी के लिए 114 रुपये, नूरपुर से 84 रुपये तथा चांदपुर से 67 रुपये किराया तय किया गया है। चंदौसी से तिगरी पहुंचने के लिए 125 रुपये खर्च करने होंगे।

गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराई जाएगी। 25 नवंबर से बसों का संचालन शुरू होगा। अस्थायी बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। विभिन्न बस स्टैंड से तिगरी धाम पहुंचने के लिए किराया सूची भी जारी कर दी गई है। -मोहम्मद शफी, एआरएम, अमरोहा डिपो 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button