पीलीभीत

VIDEO : बीसलपुर में भाजपा विधायक के आवास के सामने ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

Connect News 24

पीलीभीत के बीसपुलर में पुरैना गांव के ग्रामीणों ने देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार से क्षेत्रीय भाजपा विधायक के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पुरैना समेत करीब आधा दर्जन गांव के लोग मंगलवार को दोपहर रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने विधायक आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि देवहा नदी पर शासन ने गांव पुरैना के पास पुल स्वीकृत किया था, जबकि विधायक ने राजनीतिक हस्तक्षेप कर उस पुल को गांव ललौर गुजरानपुर के पास से बनवा दिया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने गांव के सामने दूसरा पुल बनवाने की मांग को लेकर 24 से 27 जून तक विधायक आवास के समक्ष धरना दिया था। तब विधायक ने उनके गांव के सामने दूसरा पुल बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक पुल स्वीकृत नहीं हो सका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button