मनोरंजन

गर्मी से राहत पाने के लिए इस आदमी ने चोटी को ही बना लिया फैन! अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो

Connect News 24

Amitabh Bachchan New Post: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं. अब अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है कि फैंस उसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक पुलिस कर्मी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक व्यक्ति कुछ अतरंगी करता नजर आ रहा है.

अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक पुलिस कर्मी हाथ में सफेद थैला लिए चल रहा है. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह अपनी चोटी कुछ इस तरह घुमाते हुए सड़क पर चल रहा है जैसे पंखा घूम रहा हो. जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कड़ी धूप है और शख्स बहुत तेजी से चल रहा है. अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, दिन की गरमी में, ठंडक पाने के लिए वो अपना पंखा खुद उठाकर चल रहा है.


फैंक ने बताया ‘अलादीन का चिराग’
अमिताभ बच्चन के शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ,अमिताभ बच्चन सर, ये गर्मी में खुद को कूल रखने का गॉड गिफ्टेड जुगाड़ है. ये हुनर सबके अंदर है बस हुनर को जगाने की देरी है, आप मानते हैं या नहीं?’

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अलादीन का जिन है वो, कुछ भी कर सकता है.’ इसके अलावा एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये आत्मनिर्भर भारत का कॉन्सेप्ट है.

हेलमेट न पहनने को लेकर ट्रोल हुए थे अमिताभ
बता दें कि अभी पिछले दिनों ही अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवारी करते नजर आए थे. इसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की थी. इसपर जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा था कि मामले को ट्रैफिक पुलिक के पास भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Bhediya OTT Release Date: इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वरुण धवन-कृति सेनन की फिल्म, फाइनली फैंस का इंतजार हुआ खत्म


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button