Schools

आज इस समय जारी होंगे Goa Board 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देख पाएंगे रिजल्ट

Connect News 24

Goa Board HSSC Result 2023 Today: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, आज यानी 6 मई 2023 दिन शनिवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट रिलीज करेगा. वे छात्र जिन्होंने गोवा बोर्ड की हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है –  gbshse.gov.in. ये गोवा बोर्ड की वेबसाइट है जहां नतीजे जारी होने के बाद चेक किए जा सकते हैं.

इस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजे इस वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकते हैं – results.gbshsegoa.net. यहां से छात्र अपनी बारहवीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और दूसरे डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी.

इस समय आएगा रिजल्ट

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन के हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या क्लास 12वीं के नतीजे आज शाम को 4.30 बजे जारी किए जाएंगे. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे वेबसाइट के लिंक के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

रिलीज होने के बाद इन आसान स्टेप्स से करें चेक

  • गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gbshse.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर Goa Board 12th Result नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें (ऐसा रिजल्ट रिलीज होने के बाद होगा).
  • इतना करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर कैंडिडेट्स को लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करें और अपना रोल नंबर व दूसरे डिटेल डालें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • आज टर्म टू के नतीजे जारी होंगे और कैंडिडेट्स अपने दोनों टर्म का रिजल्ट 8 मई की सुबह 9 बजे एक साथ देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे एपी क्लास दसवीं के नतीजे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button