पीलीभीत

पीलीभीत में पर्यटन को मिलेगी उड़ान: चूका बीच के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Connect News 24

CM Yogi Adityanath gave instructions to start helicopter service for Chuka Beach in Pilibhit

सीएम योगी कर चुके हैं चूका बीच पर भ्रमण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कतर्नियाघाट, दुधवा और चूका बीच के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के साथ फोरलेन सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। इससे पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जोर पकड़ रही हैं। इससे न केवल पर्यटन का विस्तार होगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। 

प्रदेश के पर्यटन स्थल को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने पूर्व में चार देशों के वन्य जीव विषयों को प्रदेश के टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी कराया था। इधर अक्तूबर माह में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन को और भी विकसित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता में शामिल किया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button