बरेली
बदायूं में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस ड्राइवर और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल बताए गए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या की बढ़ सकती है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की टक्कर होने की वजह से हुआ है।



