बरेली

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पहियों के नीचे आने से शवों के उड़े चीथड़े

Connect News 24

Mother and son death due to truck hit the bike on highway in bareilly

ट्रक के नीचे फंसी बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर झुमका तिराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना शाही के गांव कुलछा निवासी युवक मनोज कुमार अपनी मां नत्थो देवी को लेकर मोटरसाइकिल से अपनी बुआ के घर ठकौरा थाना विशारतगंज जा रहा था। बाइक सवार मां-बेटे झुमका तिराहे पर पहुंचे तभी रोड क्रॉस करते समय उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button