Shahjahanpur News: महाविद्यालयों में प्रवेश के नौ दिन ही बाकी

जीएफ काॅलेज
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब मात्र नौ दिन ही शेष हैं। 18 अगस्त के बाद प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद व जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 18 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित है। जिन विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश का विकल्प चुनकर आवेदन पत्र जमा किए थे और उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। वह अंतिम तिथि तक अपनी फीस जमा कर सीट सुनिश्चित कर लें। इसके बाद अगर प्रवेश की तिथि विश्वविद्यालय स्तर से बढ़ाई जाती है, तब ही मौका मिल सकेगा। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
कॉलेज में लगी विद्यार्थियों की भीड़
बुधवार को शहर के एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज तथा आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हुई। सुबह कॉलेज खुलने पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया था। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में बनाए गए काउंटरों पर जाकर अपनी फीस जमा की और रसीद प्राप्त की।