Train Cancelled: चार ट्रेनें 12 दिसंबर तक अंबाला से चंडीगढ़ के बीच निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी समस्या

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंबाला में 35 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिसंबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया है। सोमवार को रेलवे ने चार ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण की सूचना जारी कर दी।
इस दौरान 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट अंबाला- चंडीगढ़ के बीच 13 नवंबर से 12 दिसंबर और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट 22356 चंडीगढ़-अंबाला अंबाला के बीच नौ नवंबर से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के अप-डाउन में 10-10 फेरे प्रभावित होंगे।
नियमित चलने वाली 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला से चंडीगढ़ के बीच सात नवंबर से 11 दिसंबर और 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अंबाला के बीच आठ नवंबर से 13 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस नियमित ट्रेन के इस दौरान 35-35 फेरे प्रभावित होंगे।



