बरेली

Train Cancelled: रेलवे ने 26 ट्रेनों को किया निरस्त, आठ री-शेड्यूल, 11 गाड़ियों के मार्ग बदले

Connect News 24

Railways cancelled 26 trains on the first day of December.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोहरे की वजह से रेलवे 56 जोड़ी ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त करने की घोषणा कर चुका है। एक दिसंबर से शुरू हुआ ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला सात दिसंबर तक जारी रहेगा। पहले दिन शुक्रवार को 26 ट्रेनें रद्द की गईं। कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं।

इस बीच रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में आठ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है। 11 के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। शनिवार को भी 12 ट्रेनें निरस्त हो जाएंगी। बाकी ट्रेनों का निरस्तीकरण अगल-अलग तारीखों में किया जाएगा। अब शेष ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। इन तीन महीनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होगा।

विलंब से चलाई जाएंगी ये गाड़ियां 

  • 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को शुक्रवार को अमृतसर से 180 मिनट देरी से चलाया गया। 
  • 22551 दरभंगा-जलंधर एक्सप्रेस को दरभंगा से 120 मिनट री शेड्यूल कर चलाया गया।
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 75 मिनट देरी से चलाया गया। 
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को कटिहार से 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को तीन, चार, सात और आठ दिसंबर को 55 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को छह दिसंबर को 75 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
  • 02569 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन छह दिसंबर को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 
  • 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस छह दिसंबर को 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button