पीलीभीत

Pilibhit: हाईवे पर कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक गंभीर घायल; हादसे के बाद लगा छह किमी लंबा जाम

Connect News 24

Truck collides with container on highway in Pilibhit

हाईवे पर लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित गढ़ावन चौकी के समीप रविवार सुबह करीब 4:00 बजे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने से भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। पांच घंटे बाद जाम खुल सका। इससे यात्री परेशान हो गए। 

कंटेनर चालक आदेश अवस्थी ने बताया कि वह लखनऊ से गेहूं भरकर किच्छा जा रहा था। बजरी लदा ट्रक पीलीभीत से पूरनपुर की तरफ जा रहा था। हाईवे पर गढावन चौकी के निकट ट्रक कंटेनर से टकरा गया। ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद दोनों साइड में लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे का कारण ट्रक चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button