सियासत में सितम: अध्यक्ष पद की खातिर पिछड़ी जाति में शादी की, चुनाव हारने पर विवाहिता को मारने की कोशिश

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में शेरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुआ तो सामान्य जाति का परिवार इस पद का चुनाव लड़वाने के लिए पिछड़ी जाति की बहू ले आया। चुनाव में जीत हासिल न हुई तो बाद में ससुरालवालों ने बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। बहू ने ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शेरगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच की निवासी हिना ने बताया कि वह दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह पिछड़ी जाति से आती हैं, जबकि उनके ससुराल वाले सामान्य जाति के हैं। ससुरालवालों ने उससे शादी ही इसी उद्देश्य से की थी कि आरक्षण बदलने पर उसे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा सकें।
हिना ने बताया कि दो साल पहले हिना को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इस बार शेरगढ़ में अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुई तो ससुराल वाले हिना को मायके से ले आए और चुनाव तक अच्छा व्यवहार रखा। हिना चुनाव हार गईं तो ससुरालवाले फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह हिना पर जातिगत टिप्पणी करने लगे।


