बरेली

UP: मूकबधिर युवती को उठा ले गया नशे में धुत पड़ोसी, मदद को चीख भी नहीं पीड़िता, खंडहर में निर्वस्त्र मिली

Connect News 24

drunken man sexual abused deaf dumb girl in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक मूकबधिर युवती को बुरी नीयत से खंडहर में खींच ले गया। आधे घंटे बाद युवती नग्न अवस्था में परिजनों को मिली। घटना की सूचना रात में ही परिजनों ने बड़गांव चौकी पुलिस को दी, मगर चौकी इंचार्ज ने यह कह कर पीड़ित को वापस कर घर भेज दिया कि आज दिवाली है, पुलिस छुट्टी पर है, कल आना। पुलिस इस घटना को अधिकारियों को बताने के बजाय 15 घंटे छिपाए रही। सोमवार को दोपहर बाद नामजद रिपोर्ट लिख पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। 

रविवार को ग्रामीण दीपावली का त्योहार मना रहे थे। बताते हैं कि रात करीब नौ बजे मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में धुत मोहल्ले की मंदबुद्धि मूकबधिर युवती को जबरन पड़ोस के खंडहर में ले गया। युवती को घर में न देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से धमाका… फैली दहशत; आरोपी खिड़की से कूदकर फरार

आधे घंटे बाद वह खंडहर में नग्न अवस्था अवस्था में मिली। परिजनों ने मोहल्ले के युवक को लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते देखा भी लिया था। घटना की सूचना रात में ही थाना सिरौली की चौकी बड़गांव पुलिस को दी गई। लड़की के चाचा ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने नाम पते लिखकर कहा,आज दीपावली है, पुलिस छुट्टी पर है, कल आना तब देख लेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button