यूपी: पड़ोसी की मदद के लिए धर्मस्थल पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को पीटा, आरोपी मांग रहे थे आधार कार्ड

खुराफातियों ने युवक को पीटा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में किला थाना क्षेत्र के एक धर्मस्थल पर दूसरे समुदाय के युवक की कुछ खुराफाती तत्वों ने पिटाई कर दी। ऐसा तब हुआ जब युवक दूसरे समुदाय की पड़ोसी युवती की तलाश में उसके परिजनों के साथ यहां आया था। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
धर्मस्थल में शुक्रवार रात एक महिला के साथ दूसरे समुदाय का युवक पहुंचा। यहां युवक का पहनावा देखकर दूसरे समुदाय के युवकों ने उससे पूछताछ और झगड़ा शुरू कर दिया। साथ मौजूद महिला समझाती रही, लेकिन इन लड़कों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया।
शनिवार सुबह किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने वीडियो की जांच कराई तो पता लगा कि पिटाई का शिकार युवक जसोली मोहल्ला का ईशान है। ईशान से पुलिस ने पूछताछ की तो दूसरे समुदाय के उनके पड़ोसी भी ईशान के पक्ष में ही बात करने लगे।



