रामपुर

up: अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार की बीस लाख की कार कुर्क, पालिका की मशीन चोरी समेत अन्य में लगी है गैंगस्टर

Connect News 24

up: Abdullah Azam's friend Anwar's car worth twenty lakhs confiscated, accused of stealing municipal machine

अब्दुल्ला आजम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रामपुर कोतवाली  कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी दोस्त एवं गैंगस्टर के आरोपी अनवार हुसैन की 20 लाख रुपये की कार को कुर्क कर लिया। अनवार पर जुआ खेलने के साथ ही पालिका की सफाई मशीन चोरी करने का आरोप लगने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस ने की थी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्ला नगर निवासी अनवार हुसैन सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त हैं। अनवार के खिलाफ सबसे पहला मुकदमा जुआ खेलने का दर्ज हुआ था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद हुई थी।

पुलिस ने बाद में इस मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, अनवार व सालिम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर के आरोपी अनवार हुसैन की 20 लाख रुपये की कीमत की कार को कुर्क कर लिया।

शहर कोतवाल मनोज कुमार के मुताबिक अनवार की यह कार हाथीखाना चौराहे से कुर्क की गई। नायब तहसीलदार संजय कुमार की मौजूदगी में इस कार को कुर्क किया गया। इस मामले में डीएम ने नायब तहसीलदार संजय कुमार को रिसीवर नियुक्त किया था।

डीएम के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button