UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे समुदाय की आरोपी युवती ने गिरोह की सरगना का नाम स्वीकारा है। उसके इशारे पर युवतियों को समुदाय विशेष के युवकों से मिलवाया जाता था।
आरोपी सरगना युवती बाद में ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। किसी को उस पर शक न हो, इसके लिए वह डीडीपुरम में कैफे चलाती है। जांच में यह बात भी सामने आई कि सरगना युवती ने वसूली गैंग बना रखा है।
यह था मामला
प्रेमनगर निवासी युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि किला का हुसैन बाग निवासी शिफत अंसारी उसकी परिचित है। उसने एक माह पहले उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक सितंबर को रुपये वापस मांगे तो शिफत ने उसे दो सितंबर को डीडीपुरम स्थित कैफे में बुलाया।
वहां पहुंची तो शिफत के परिचित दो लड़के पहले से मौजूद थे। शाम छह बजे शिफत पीड़िता को रुपये देने के बहाने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई। वहां दो कमरे बुक थे। शिफत ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई।



