बरेली

UP Board: बरेली में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर 108 आपत्तियां, फाइनल सूची के लिए करना होगा इंतजार

Connect News 24

108 objections received on the list of proposed examination centers of up board in Bareilly

यूपी बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर अब तक 108 आपत्तियां आ चुकी हैं। 15 किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाने और प्रत्यावेदन समेत अन्य मसलों पर ये आपत्तियां आई हैं। केंद्रों ने पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं और मानकों का हवाला देते हुए केंद्र बनाने की मांग की है। हालांकि स्कूलों का यह भी कहना है कि डीआईओएस ने आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की स्थिति पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 

वहीं कुछ स्कूलों को अव्यवस्थाओं के बाद भी केंद्र बना दिया गया है। ऐसे केंद्रों के पास बोर्ड परीक्षा के लिए मानक पूरे नहीं हैं। इसके चलते आपत्तियां भी जताई गई हैं। 27 नवंबर तक आपत्तियां भेजी जानी थीं, लेकिन स्कूलों की ओर से अब तक आपत्तियां आ रही हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभी समय तय नहीं किया गया है। निस्तारण के बाद ही केंद्रों की फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दूरी पर भी जताईं आपत्तियां

कुछ केंद्रों ने 15 किमी की दूरी पर विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाए जाने का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है। स्कूलों का कहना है कि परीक्षा के समय सुबह एक लंबी दूरी तय करना आसान नहीं है। परीक्षा स्थल पहुंचने में देरी होने और लंबी दूरी की वजह से परीक्षार्थियों की परेशानी का हवाला देते हुए केंद्रों पर पुर्नविचार करने के लिए आपत्ति जताई है। वहीं विभाग का कहना है कि बोर्ड की ओर से 12 किलोमीटर के दायरे में केंद्र बनाए जाने का निर्देश है लेकिन जरूरत पड़ने पर 15 किलोमीटर की दूरी पर भी केंद्र बनाया जा सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button