Schools

यूपी बोर्ड ने किया बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान, इस दिन से शुरू होगी 10वीं क्लास की परीक्षा

Connect News 24

UP Board Exam 2024 Date Sheet Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है. इस बार बोर्ड एग्जाम 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चलेंगे. विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इस बार बोर्ड एग्जाम के लिए हुए रजिस्ट्रेशन पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं. बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 8:30 से लेकर 11:45 और दूसरी दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक चलेगी.

10वीं क्लास की परीक्षा पहली पाली में हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषयों को होगी. जबकि पहले दिन दूसरी पाली में क्लास 10 के लिए वाणिज्य विषय की परीक्षा का होना तय किया गया है.

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक चेक करें डेटशीट

यह भी पढ़ें- UP 12th Exam 2024 Date​: इस दिन से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, यहां देखें टाइम टेबल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button