इस दिन से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, यहां देखें टाइम टेबल
यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड एग्जाम की तारीखों का एलान कर दिया गया है. इस बार बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 09 मार्च तक चलेगी. जो छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे, वह आधिकारिक साइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (क्लास 12) की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च को समाप्त होंगी. साथ ही यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 8:30 से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित होगी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- UP Jobs 2023: यूपी में निकली स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI