बरेली

UP: बरेली में डरा रहा डेंगू… अब तक 27 संदिग्धों की मौत, एक दिन में 30 नए मरीज मिले, आंकड़ा 650 के पार

Connect News 24

Dengue outbreak is Bareilly 27 suspected patients died so far

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में डेंगू बेकाबू हो रहा है। आंकड़े डराने लगे हैं। अब तक 27 डेंगू संदिग्धों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को शीशगढ़ क्षेत्र में एक और युवक की मौत हो गई। इधर, बुखार के मरीजों की जांच में 30 नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। रोकथाम और निरोधात्मक गतिविधियों का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग अभी तक 100 मरीजों के घर तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में उनके परिजनों व पड़ोसियों के भी डेंगू की चपेट में आने की आशंका है। शहर के 17 वार्ड व देहात क्षेत्र के 212 गांव डेंगू की चपेट में हैं।

शीशगढ़ के सहोड़ा गांव निवासी प्रधान हरिकिशन के बेटे सतेंद्र कुमार (28) की बुधवार देर रात मौत हो गई। प्रधान के मुताबिक बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया पर सुधार नहीं हुआ। यहां एनएस-1 कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

ये भी पढ़ें- पत्नी चौथी बार हुई गर्भवती: पति बोला- ये मेरा नहीं, फिर बीवी कर बैठी ऐसी जिद…अपने बच्चों पर भी न आया तरस

इलाज के लिए उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था पर जान नहीं बची। शीशगढ़ में अब तक डेंगू संदिग्ध पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में बुखार की दहशत है। अब तक जो मरीज मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर काम चला रहे थे, वे भी अब इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button