बरेली

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे जनता से होगा

Connect News 24

Deputy CM Keshav Prasad Maurya says block pramukh will be elected directly from the public

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे जनता से कराएंगे। शुक्रवार को बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान सवालिया अंदाज में कहा कि जब नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता से हो सकते हैं, तो ब्लॉक प्रमुख के क्यों नहीं। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जनता से कराएंगे। वह इसके लिए प्रयासरत हैं। 

इससे पहले सर्किट हाउस के सभागार में उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों के साथ सम्मेलन किया। इसमें ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की पोल खोल दी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की

पीलीभीत जिले के मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उनकी सुनती ही नहीं। शाहजहांपुर के कटरा की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों के काम को नहीं सुनते। पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार समेत कई प्रमुखों ने कहा कि मनरेगा में क्षेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था है पर उसे काम नहीं मिलते।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button