बरेली
UP: खाकी की वर्दी पहन रौब गांठते थे धनवीर और क्रांति, पुलिस ने किया गिरफ्तार; लोग करते नोटों के हार से स्वागत

पकड़े गए फर्जी पुलिस कर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना सिरौली और अलीगंज इलाके की युवती और युवक के पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक-युवती पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में रौब गांठते थे। गांव राजपुर गौंटिया निवासी चौकीदार राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।



