पीलीभीत

UP: पहले की छेड़खानी, अब दे रहा अपहरण की धमकी; शोहदे की करतूत से पीड़ित परिवार में दहशत; पलायन की चेतावनी

Connect News 24

goon threatening to kidnap the girl in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी पीड़ित परिवार को लड़की को अगवा करने की धमकी दे रहा है। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के विकलांग भाई व भाभी समेत परिवार के अन्य लोगों को भी धमकी दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अब परिजनों ने घर के बाहर पलायन का बैनर लगाकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।

बिलसंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति गांव के पास स्थित धान मिल पर मजदूरी करता है। छह अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़खानी की। जब बेटी ने विरोध करते हुए चिल्लाने का प्रयास किया, तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार 

इसी दौरान उसका पति मजदूरी कर घर वापस आ गया। उसने आरोपी को पकड़ लिया गया। पता चलने पर आरोपी के परिजन लाठी-डंडा व बांका लेकर घर में घुस आए। जिसके बाद उसके विकलांग बहू व बेटा और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button