UP: जबरन किया निकाह, फिर तलाक देकर दो बार हलाला, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; पीड़िता बोली- देह व्यापार…

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके की युवती ने पति पर दो बार तीन तलाक देने और अलग-अलग लोगों से हलाला कराने का आरोप लगाया है। सकलैन नगर के पास रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह नाबालिग थी, उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने लोकलाज के डर से उसे चुप करा दिया। कुछ दिन बाद युवक उसे जबरन नोएडा ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नोएडा में मौलाना को बुलाकर जबरन उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसका शोषण करने लगा।
गर्भपात भी कराया
गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद वह उसे बरेली लेकर आया और तीन तलाक देकर भगा दिया। युवती के परिजनों से बात कर उसे दोबारा रखने को तैयार हो गया और उसका एक व्यक्ति के साथ हलाला कराया। दूसरी बार निकाह के बाद युवती दोबारा गर्भवती हो गई।
यह भी पढ़ें- दुल्हन की हत्या: जयमाला से फेरों तक पिटाई, ससुराल से साजिश रचकर लाए, आन की खातिर अपनों ने मार डाला; बहन…



