UP: यहां धनतेरस पर अचानक बरसने लगे 500-500 नोट, महिला को मिले साढ़े 15 हजार; कई लेकर हुए फरार

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में धनतेरस पर शुक्रवार को अचानक सड़क पर 500-500 के नोट बरसने लगे। मामला बरेली-पीलीभीत हाईवे का है। दरअसल, यहां चलती बाइक से नोट उड़ते देख लोगों में लूटने की होड़ मच गई। जो जितने रुपये बटोर सका उतना समेट कर वह रफूचक्कर हो गया। एक महिला से नोट छीनने को लेकर छीनाझपटी होती देख पुलिस पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। उसके पास से 15,500 रुपये मिले। बाइक सवार का अब तक पता नहीं चला है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार सुबह करीब 10.30 बजे राजघाट गांव के पास से गुजरा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 500 के नोट हवा में उड़ने लगे। बाइक सवार को इसका पता भी नहीं चला। सड़क पर नोट बिखरे देख उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। वहां भीड़ जमा हो गई। थाने के पास पृथ्वीपुर गांव की महिला को भी नोट मिले।
ये भी पढ़ें– Bareilly: पुलिस की पिटाई से किसान की मौत, एसएसपी ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित



