Schools

UP लेखपाल भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजे जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

UP Lekhpal Result 2022 Declared: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन ने यूपी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनका नाम सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट में है या नहीं. ऐसा करने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – upsssc.gov.in. यहां से रिजल्ट चेक किया जा सकता है और डाउनलोड भी किया जा सकता है. नतीजों के साथ ही कमीशन ने कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज किए हैं.

तने कैंडिडेट्स का हुआ है सेलेक्शन

यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 27455 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है. इनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई के दिन किया गया था और नतीजे अब आये हैं. ये भी जान लें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 8085 पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा. अभी सेलेक्शन के और चरण बाकी हैं. ये राजस्व लेखपाल के पद, यूपी बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, लखनऊ ने निकाले हैं.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsssc.gov.in पर.
  • यहा होमपेज पर Result नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा – “Click here to View Rajasva Lekhpal Mains Examination (PET- 2021)/02”.
  • ऐसा करने पर जो पेज दिखायी दे उस पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से उन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आ सकता है.
  • रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

नतीजे देखने के लिए केवल इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: इसरो में निकली भर्ती, 81 हजार रुपये होगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button